सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन..

दिनांक 21 दिसम्बर: फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, गुवाहाटी के अन्तर्गत तैनात बटालियनों के सीमा प्रहरी ना केवल भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ कर रहे हैं अपितु सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों को समय-समय पर जनकल्याण कार्यक्रम के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सहायता भी मुहैया कराते रहते हैं।
◾दिनांक 19 दिसम्बर 2024 को 45 बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती ग्राम साहपारा, जिला-दक्षिण सालामारा मनकाचर (असम) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सी के उपाध्याय, कमांडेंट, 45 बटालियन ने चिकित्सक दल सीमा सुरक्षा बल, सिविल अस्पताल हाटसिंगीमारी, सीएचसी मनकाचर एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।
◾उक्त चिकित्सा शिविर के दौरान सीमा सुरक्षा बल एवं सिविल अस्पताल हाटसिंगीमारी के चिकित्सक दल ने सीमावर्ती गाँव के 270 जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवराइयाँ प्रदान की ।
◾ सीमावर्ती ग्रामीणों की जरूरतों को मध्यनजर रखते हुए, सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में निरन्तर इस तरह के जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनका उद्देश्य जरूरतमंद ग्रामीणजनों की सहायता के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उक्त आयोजन हेतु ग्रामीणजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सीमा सुरक्षा बल की सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


















