मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

नामजदों के खिलाफ मारपीट करने,नकदी छीनने व सोने की चेन तोड़ने की दी तहरीरनामजद आए दिन देते हैं किसी न किसी घटना को अंजाम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नामजदों के खिलाफ मारपीट करने,नकदी छीनने व सोने की चेन तोड़ने की दी तहरीर
नामजद आए दिन देते हैं किसी न किसी घटना को अंजाम

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज जिला ब्यूरो अमन कुमार

मैनपुरी – थाना क्षेत्र बेवर के नवीगंज में दुकान बन्द कर घर जा रहे युवकों ने गांव के ही युवकों पर उन्हे रोककर गाली गलौज करने के बाद मारपीट कर नकदी व सोने की चेन तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की तहरीर देते हुए नवीगंज निवासी गौरव मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा व नीरज सक्सेना पुत्र राजाराम सक्सेना शनिवार रात 9बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे।रास्ते में रविंद्र पुत्र नामालूम,रामानंद कठेरिया पुत्र दिनेश कठेरिया अपने साथ आठ दस अज्ञात साथियों सहित आया और अचानक उन्हें गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे।गौरव की जेब में दुकानदारी के 36हजार रुपया और गले की चेन तोड़ ली।पीड़ित ने बताया कि नवीगंज निवासी रविंद्र और रामानंद कठेरिया आवारा और अपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो आए दिन मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।पीड़ित ने उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से जांच कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button