उत्तरप्रदेश

नाती ने ही की थी दादी-बाबा की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

बदायूँ-इंतेज़ार हुसैन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बदायूं***

नाती ने ही की थी दादी-बाबा की हत्या , पुलिस ने किया खुलासा

इन्तजार हुसैन

Anchor :उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले के थाना फैजगंज बेहटा के दावरी गांव में शराब के लिए रुपए ना देने पर नाती ने दादी और बाबा की हत्या कर दी हत्या करने के बाद दोनों शवों को अलग-अलग मकानों में फेंक दिया और बाहर से ताला लगा दिया बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर से शवो को बरामद किये थे बदायूं एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने 24 घण्टे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून को बुजुर्ग दादी भगवान देवी की साड़ी से गला घोट कर तथा बाबा प्रेम शंकर की ईट से सिर कुचलकर उनके नाती हेमेश ने हत्या कर दी थी । जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साड़ी भी बरामद की है एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

बता दे कि आरोपी दिल्ली से गाँव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था और दिल्ली जाकर फिर लौट के दोबारा गांव आया दोनों बुज़ुर्ग दंपत्ति भी दिल्ली से गांव एक समारोह में शामिल होने आए थे नाती ने बुज़ुर्ग दंपत्ति द्वारा शराब के लिए रुपए ना देने पर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था और दोनों के शव गांव में अलग अलग मकानों में डाल दिये थे किसी को शक न हो दोनों मकानों के दरवाज़ों में बाहर से ताले डालकर फरार हो गया था मकानों से बदबू आने पर ग्रामीणों ने शनिबार को पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने मकानों के ताले तोड़कर बुज़ुर्ग दंपती के शव अलग अलग मकानों में मिले और शवों को सील कर पीएम को भेज दिए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

बाइट 1 : डॉ ओपी सिंह एसएसपी बदायूं

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button