नाटकीय उत्कृष्टता की चमक: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की 10वीं इंटर स्कूल ड्रामा प्रतियोगिता का सफल और शानदार आयोजन

11 नवंबर, 2023; गुवाहाटी: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, काहिलीपारा ने अपनी 10वीं इंटर स्कूल ड्रामा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘को-एक्जिस्टेंस’यानी ‘सह-अस्तित्व’ रखा गया था। 11 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। माचखोवा में स्थित प्रागज्योति आईटीए सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम काफी शानदार रहा और मनमोहक प्रदर्शनों ने दर्शकों मन मोह लिया। प्रतियोगिता में नौ स्कूलों ने भाग लिया जिनमें शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, मारिया पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, असम जातीय विद्यालय, पुव गुवाहाटी हाई स्कूल, नतून फटासिल टाउन हाई स्कूल, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल और काजीरंगा इंग्लिश अकादमी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में फिल्म और थिएटर से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं जिनमें बतौर सम्मानित अतिथि अभिनेत्री चेतना दास, मुख्य अतिथि अभिनेत्री भ्रांति मेधी, बतौर अतिथि ज्योति चित्रवन के अध्यक्ष विद्यासागर और बतौर जज अभिनेता बिजित देब चौधरी, किशोर राजबोंगशी और प्रणामी बोरा शामिल हुए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को एक मंच प्रदान करना था जिसके माध्यम से वे नाटक कला द्वारा खुद को अभिव्यक्त कर सकें, रचनात्मकता विकसित कर सकें, मिलजुल कर काम करना सीख सकें और आत्म-अभिव्यक्ति बढ़ा सकें।
सम्मानित जज के एक पैनल द्वारा बहुत बारिकी से मुल्यांकन करने के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जिनमें
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (अरन्यत राजसभा ) को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा टीम,
असम जातीय विद्यालय (आजि मोर जन्मदिन)को प्रथम उपविजेता टीम,
आर्मी पब्लिक स्कूल (आखिर कर बब्लू पास हो गया) को द्वितीय उपविजेता टीम,
गुंजनगीत पराशर, असम जातीय विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता,
अनुक्षा शैकिया, मारियाज पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
इसके अलावा अन्य व्यक्तिगत प्रदर्शनों के लिए भी विशेष पुरस्कार दिए गए जिनमें,
एलेक्स गॉडविन नार्जारी, काजीरंगा इंग्लिश अकादमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता,
दिगंगना मधुकुल्य, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री,
राजीव क्रो (मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नाट- अरन्यत राजसभा) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक,
असीम कृष्ण बरुआ (असम जातीय विद्यालय, नाट- आजि मोर जन्मदिन) को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक,
अभिज्ञान बसुमतारी (मॉडर्न इंग्लिश स्कूल) को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
इसी प्रतियोगिता में, जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया:
1) नतून फटासिल टाउन हाई स्कूल (नाटक – मोक उखाह लोबोलोई दिया)
2) अभिनेता – गीतार्थ कलिता (पुव गुवाहाटी हाई स्कूल)
3) अभिनेत्री – प्रार्थना नाथ (आर्मी पब्लिक स्कूल)
4) हास्य अभिनेता – रियान योगी (मॉडर्न इंग्लिश स्कूल)
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, काहिलीपारा की प्राचार्य जोनाली दास ने प्रतियोगिता में प्रदर्शित प्रतिभा के उच्च स्तर पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “10वीं अंतर-स्कूल नाटक प्रतियोगिता काफी सफल रही है और यह हमारे युवा कलाकारों के समर्पण और रचनात्मकता को प्रदर्शित करती है। मैं नाट कला के लिए इस तरह के उत्साह को देखकर खुश हूं और सभी प्रतिभागी स्कूलों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना करती हूं। यह मंच वास्तव में एक शक्तिशाली माध्यम है और इन छात्रों ने साबित कर दिया है कि वे वास्तव में अभिनय जगत का भविष्य हैं। “
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, काहिलीपारा प्रदर्शन कला को बढ़ावा देने और आने वाले वर्षों में छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच देने की इस महान परंपरा को जारी रखने की उम्मीद करता है।


















