करनाल-हरियाणा

नगर निगम शहर के सौंदर्य को दे रहा बढ़ावा, विभिन्न जगहों पर करवाई गई पेंटिंग पेंटिंग को न करे खराब होगी सख्त कार्रवाई- डॉ. वैशाली शर्मा निगमायुक्त।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगर निगम शहर के सौंदर्य को दे रहा बढ़ावा, विभिन्न जगहों पर करवाई गई हैं पेंटिंग, कोई भी व्यक्ति पेंटिंग को न करे खराब, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।

करनाल 27 फरवरी, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम कोई कौर कसर नहीं छोड़ रहा हैं। इसके तहत शहर की विभिन्न जगहों पर पेंटिंग के कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन पेंटिंग को कुरूप करते पाया जाता है तो नगर निगम उसके विरूद्घ सख्त कार्रवाई अमल में अवश्य लाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता में इजाफा करने के लिए बीतों दिनो राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी। इसके अतिरिक्त विभिन्न जगहों पर वाल पेंटिंग के कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि कोई भी व्यक्ति इन पेंटिंग को पोस्टर इत्यादि लगाकर खराब न करें, अन्यथा उनके विरूद्घ हरियाणा सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में भारी जुर्माना के साथ-साथ एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जा सकती है।
इन जगहों पर करवाई गई है पेंटिंग- उन्होंने बताया कि दयाल सिंह कॉलेज की दीवार, राजकीय कन्या महाविद्यालय की दीवार, एस.डी. मॉडल स्कूल के सामने की दीवार, महर्षि अग्रसेन चौक से महात्मा गांधी चौक दीवार तथा के.आर. सिनेमा की दीवार पर पेंटिंग के कार्य करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की दीवार पर भी पेंटिंग करवाई गई है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, फ्लैक्स, पोस्टर इत्यादि को उतारने का अभियान जारी है। इसके तहत जिन संस्थानों या व्यक्तियों के विरूद्घ जुर्माना नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने ऐसे सभी संस्थान मालिकों व व्यक्तियों से अपील करते कहा है कि वह अपनी जुर्माना राशि नगर निगम करनाल कार्यालय में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जुर्माना राशि जमा नहीं करवाएगा तो उनके विरूद्घ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button