Uncategorized
धूमधाम से मनाई गई बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

नजीबाबाद । नगर नजीबाबाद के सिराजुल उलूम पब्लिक गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल के शिक्षकों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि कर याद किया गया! शिक्षकों के द्वारा इन दोनों महापुरुषों गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया। गांधी जी के विचारों को सुनकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नज़र आया! कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद असलम एडवोकेट एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजुम रहबर द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
तहसील नजीबाबाद से सिटी रिपोर्टर सरताज अहमद की रिपोर्ट
















