धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

धामपुर मोहल्ला खातियान स्थित,सुनारो वाले शिव मंदिर मैढ सभा मे, श्री राधा कृष्ण जी का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

धामपुर मोहल्ला खातियान स्थित,सुनारो वाले शिव मंदिर मैढ सभा मे, श्री राधा कृष्ण जी का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातः काल श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कर कर श्रृंगार किया गया तथा नए वस्त्र पहनाकर, फल फूल माखन मिश्री का भोग लगाकर विधिवत पूजा अर्चना की गई।


इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया जिसमें नमीता वर्मा तथा उमा वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना की गई।
कमलेश वर्मा द्वारा मुरली बजाने वाले क्या तेरे मन में समय काहे को मुरली बजाई तूने काहे को मुरली बजाई।
सुमन वर्मा द्वारा सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी कौन है जिस पर नहीं है मेहरबानी आपकी।
सोमवती द्वारा भक्तों के लिए क्या-क्या ने किया राधा के पिया राधा के पिया।
उमा वर्मा द्वारा चोरी-चोरी माखन खाते हो खाते हो प्रभु खाते हो ।
तुमको किसी का डर नहीं तुम नारायण हो नर नही
सुनीता दीक्षित द्वारा तुम्हें हम याद करते हैं झलक अपनी दिख जाओ तेरे चरणों में पढ़ते हैं व्यथा अपनी सुनाते हैं दरस अपनी दिखा जाओ।

नमीता वर्मा द्वारा तेरे प्यार में पागल हो जाऊं ऐसी कृपा करो है श्री राधे
राधे राधे राधे श्री राधे।
ममता वर्मा द्वारा राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे।
गीता द्वारा मन हरि ओम हरि ओम गा ले
नाम जपने की आदत बना ले ।
तथा अन्य भक्तों ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर मंदिर परिसर को कृष्णमय बना दिया।
इस अवसर पर शशि वर्मा शालिनी वर्मा नमीता वर्मा उमा वर्मा कमलेश् वर्मा, रेणु वर्मा निशा वर्मा ममता वर्मा सुमन वर्मा बिना वर्मा गीता रानी, कंचन बिश्नोई रेनू तोमर प्राची अग्रवाल अमिता अग्रवाल सोमवती प्रेमवती सुनीता दीक्षित लक्ष्मी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।
अंत में आरती करके प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा का योगदान रहा

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close