असम/गुवाहाटी

दीक्षांत समारोह में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा कृषांगी सैकिया को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान। 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दीक्षांत समारोह में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा कृषांगी सैकिया को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान। 

पंकज नाथ, असम, 7 मार्च:  

राज्य कृष्णकांत संडिकई विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 5 मार्च मंगलवार को आयोजित किया गया था। इस दीक्षांत समारोह में कृषांगी सैकिया को पीएचडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने स्कूल के दिनों से ही बेहद टैलेंटेड कृषांगी ने एक निश्चित अवधि के अंदर रिसर्च करके यह सम्मान हासिल किया है। “Powe and position of Tea Garden women workers in Relation to men Within the Houshold” A study of select Tea Garden of Assam इस विषय पर अपना शोध पूरा करने के बाद, कृषांगी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। कृषांगी ने प्रोफेसर डॉ. विपुल दास की देखरेख में शोध का अध्ययन किया। कृष्ण कांत संडिकाई स्टेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के हाथों से यह सम्मान प्राप्त किया । इस अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति सुषमा यादव भी उपस्थित थीं। गौरतलब है कि कृषांगी सैकिया कॉटन यूनिवर्सिटी से अंडरग्रैजुएट साइंस स्ट्रीम की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए थे और फर्स्ट डिवीजन में प्रथम श्रेणी में आए थे।  इसके बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह बहुत गर्व की बात है कि दोनों संस्थानों की ओर से कृषांगी शैक्षणिक परिणामों के लिए “स्वर्ण पदक” जीतने में कामयाब रहे। उल्लेखनीय है कि कृषांगी गुवाहाटी के हैंगराबाड़ी की निवासी तथा असम सरकार के पशुपालन निगम के अध्यक्ष मनोज सैकिया और बर्नाली सैकिया की बेटी हैं। 

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button