थाने से चंद कदम की दूरी से दो बाइक हुई चोरी.पुलिस की लचर व्यवस्था पड़ रही भारी

थाने से चंद कदम की दूरी से दो बाइक हुई चोरी.
पुलिस की लचर व्यवस्था पड़ रही भारी

स्योहारा।इसको आमजन की बदकिस्मती कहें या पुलिस व्यवस्था की लापरवाही की अब आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है,

चोरों का हौसला अब इतना बढ़ गया है कि आज उन्होंने बेखौफ होकर थाने की चंद दूरी पर ही स्थित मोहल्ला इस्लाम नगर से दो बाईकों पर हाथ साफ कर डाला बाइक स्वामी यहां एक मौत में शामिल होने आए थे लेकिन अब उनकी बाइक चोरी होने से उनका सदमा दोगुना हो गया।
चोरी की तहरीर देते हुए एड .फखरे आलम पुत्र इजहारुल हसन निवासी मिल्कियान ने बताया कि आज यानी रविवार को अपनी ससुराल में अपनी सास के निधन पर आए हुए थे जहां से बाहर खड़ी उनकी ब्लेक स्पेंडर बाइक संख्या up 20z 8835 गायब थी आसपास खोजने पर भी बाइक न मिलने पर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई गई वहीं दूसरे व्यक्ति इजहार पुत्र रिशाल अहमद निवासी ग्राम तरकोली थाना नहटौर भी यहीं मौत में शामिल होने आया था जहां से उनकी भी रेड स्पेंडर बाइक संख्या up 20y 8086 गायब हो गई इजहार ने भी पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है घटना की जांच की जा रही उसके बाद अभियोग भी दर्ज कर लिया जाएगा

Back to top button