थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी

आज दिनांक 27.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, थाना जंसा के नेतृत्व में उ0नि0 आयुष कुमार ओझा (चौकी प्रभारी परमपुर) एवं उ0नि0 अंकुर कुशवाहा तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0–17/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि-विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित प्रकरण में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् हैः–
1:जिलेदार राम पुत्र रामराज राम, निवासी गाडर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
2: जय प्रकाश पुत्र कल्लू राम, निवासी सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 36 वर्ष।
उल्लेखनीय है कि थाना जंसा पर पूर्व में वादी अमन सेठ द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा उन्हें रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने हेतु बहला-फुसलाया जा रहा था।
उक्त सूचना के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में दिनांक 24.01.2026 को अभियुक्त विजय कुमार पुत्र लालजी, निवासी ग्राम परमन्दापुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष तथा दिनांक 26.02.2026 को अभियुक्त अजय कुमार पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी खरजा अहमदपुर, चंदेना कोली, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान आज प्रकाश में आए अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


















