तेज हवा-बारिश में खोखे पर गिरा पिलखन का पेड़, बिजली ठप,मुख्य मार्ग हुआ अवरुद्ध

📰 स्योहारा ब्रेकिंग | अमीन अहमद के साथ
📍 स्थान: मंसूर सराय, स्योहारा-धामपुर मुख्य मार्ग
🕔 घटना समय: बीती शाम
तेज हवा-बारिश में गिरा पिलखन का पेड़, बिजली ठप, मुख्य मार्ग अवरुद्ध
बीती शाम तेज हवा और बारिश के चलते मंसूर सराय में स्थित एक विशाल पिलखन का पेड़ एक खोखे पर आकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
इसके साथ ही स्योहारा-धामपुर मुख्य मार्ग का यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने शीघ्र पेड़ हटवाने और बिजली बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में उप वन रेंजर ने जानकारी दी कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और जल्द ही पेड़ को हटवा दिया जाएगा।
🌐 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
ख़बर वही, जो हो सही
www.airanewsnetwork.com


















