चर्चित हंस क्लिनिक में फिर बवाल-महिला व सिपाहीपति से मारपीट, मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी

🛑 स्योहारा ब्रेकिंग | अमीन अहमद के साथ
चर्चित हंस क्लिनिक में फिर बवाल – महिला व सिपाही से मारपीट, मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी
📍 स्थान: आरएसपी मार्ग, स्योहारा
🗓️ तारीख: 23 जून 2025
✍️ रिपोर्ट: अमीन अहमद के साथ
स्योहारा के चर्चित हंस क्लिनिक एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार को एक महिला जब अपने पुलिसकर्मी पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची, तो क्लिनिक स्टाफ ने उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किया गया

पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पति के साथ स्योहारा थाने में दिया शिकायती पत्र न्याय की लगाई गुहार
मामला यहीं नहीं रुका — घटना की सूचना मिलने पर जब एक मीडियाकर्मी कवरेज के लिए क्लिनिक पहुंचा, तो वहां के स्टाफ ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उसका मोबाइल फोन छीनने और तोड़ने का भी प्रयास किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है जब हंस क्लिनिक पर इस तरह के आरोप लगे हों। आए दिन इस अस्पताल पर दबंगई और अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। अस्पताल प्रबंधन की चुप्पी और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
👥 स्थानीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करे।
📽️ पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


















