बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा: महिला मरीज के साथ अस्पताल में दुर्व्यवहार,पुलिसकर्मी पति से भी मारपीट-मानवाधिकार आयोग में शिकायत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

📰 स्योहारा: महिला मरीज के साथ अस्पताल में दुर्व्यवहार, पुलिसकर्मी पति से भी मारपीट – मानवाधिकार आयोग में शिकायत

23 जून 2025 | स्योहारा, जनपद बिजनौर-अमीन अहमद

https://twitter.com/AiraNewsAgency/status/1937096788139450556?t=bjm3PTXh-qCjo13oJX5cfw&s=19

Oplus_131072

जनपद बिजनौर के स्योहारा कस्बे स्थित हँस नर्सिंग होम में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन सामने आया है। राम बिहार कॉलोनी निवासी श्रीमती पूनम पत्नी श्री कुलदीप (जो स्वयं उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं) के साथ इलाज के दौरान अस्पताल में न केवल गोपनीयता का उल्लंघन किया गया, बल्कि विरोध करने पर उन्हें और उनके पति के साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई।

घटना की शिकायत वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (WAOHR) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. तारिक ज़की द्वारा राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ को की गई है।मानवाधिकार आयोग ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डायरी नो-4172/IN/2025 जारी कर मामले का संज्ञान ले लिया है वही आयोग में शिकायत के अनुसार, 23 जून को पेट दर्द की शिकायत के चलते श्रीमती पूनम हँस नर्सिंग होम पहुँची थीं। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड के निर्देश के बाद जब वह संबंधित रूम में पहुँचीं, तो वहाँ न तो कोई महिला स्टाफ मौजूद थी और न ही गोपनीयता की कोई व्यवस्था। रूम में पुरुष स्टाफ का खुलेआम आना-जाना हो रहा था, जिससे महिला मरीजों की गरिमा को ठेस पहुंची।

जब पूनम के पति कुलदीप ने इसका विरोध किया, तो डॉ. विशाल नेगी, डॉ. दीपिका नेगी व अन्य स्टाफ ने कथित रूप से दोनों के साथ गाली-गलौज की, शारीरिक व मानसिक रूप से अपमानित किया और मारपीट तक की। यही नहीं, जब कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुँचे तो उन्हें भी धमकियाँ दी गईं और धक्का-मुक्की कर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

Oplus_131072

इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होना बताया गया है। डॉ. ज़की ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा अस्पताल की लाइसेंस वैधता व नैतिक मानकों की समीक्षा की माँग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button