लखनऊ-उत्तरप्रदेश

डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन हुआ…

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोगियों को गोद लेने एवं पोषण पोटली वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह ने टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार को सफल बनाना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य से आयोजित करवाया….
कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए दवा के साथ-साथ पोषण एवं सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है…
इस अवसर पर कई टीबी रोगियों को गोद लिया गया तथा उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार एवं उपचार की सफलता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में चंदन हॉस्पिटल के सुबोध कौल एवं गणेश दूबे की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह संकल्प दोहराया कि निरंतर प्रयासों से “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकेगा….

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button