टैक्सी ड्राइवर तथा यूनियनों को बुलाकर जागरूक किया जाता है जागरूक होकर दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे

उत्तराखंड जनपद चमोली जोशीमठ आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर पुलिस ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
समय-समय पर पुलिस द्वारा टैक्सी ड्राइवर तथा यूनियनों को बुलाकर जागरूक किया जाता है जागरूक होकर दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा दिनाँक 18-11-2022 को ग्राम पल्ला पनाई टोक राजस्व क्षेत्र टंगड़ी तहसील जोशीमठ के अंतर्गत हुई वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में जोशीमठ सूमो मैक्स व टेक्सी चालकों,टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी गणों के साथ कोतवाली जोशीमठ में गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें समस्त टैक्सी वाहनों के फिटनेस,इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि आवश्यक पेपर सही रखने एवं वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने ओवरलोड परिवहन ना करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा आर.टी.ओ. पास रोड पर ही अपने वाहन संचालित किये जाने एवं उल्लंघन करने तथा बिना आर. टी. ओ. पास रोड पर चलते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में हिदायत दी गयी, तथा उक्त गोष्ठी में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार का उल्लंघन ना करने एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग करने के संबंध में निर्देशित किया गया।


















