झारखण्ड

झारखंड की जन भावनाओं को भाजपा समझती है – बाबूलाल मरांडी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : रांची ग्रामीण जिलांतर्गत नामकुम में भाजपा का मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे नामकुम जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कर्मेला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित पार्टी के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव,गरीब , किसान,आदिवासी ,दलित , पिछड़ा सहित सबका साथ सबका विकास को समर्पित रहेगी। साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है। इसलिए जनता का विश्वास मोदी सरकार पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के घर तक शौचालय देकर गरीब बहनों का इज्जत बढ़ाया, गरीबों को जनधन खाता से जोड़कर बैंक के दरवाजे पर पहुंचाया, पक्के मकान,गैस कनेक्शन, नल से जल ये सब गरीब के घरों की पहचान बन गए।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button