जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने गंगा तट पर बसे ग्राम वासियों को गंगा के पार न जाने का किया आह्वान

बिजनोर- हरिद्वार बैराज से तीन लाख तेरह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बिजनौर में लगभग पूर्वाहन 11:00-12:00 तक बजे पहुंचने की संभावना, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने से गंगा तट पर बसे ग्राम वासियों को गंगा में गंगा के पार न जाने का किया आह्वान
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 14 AUGUST, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज हरिद्वार बैराज से तीन लाख तेरह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बिजनौर में लगभग पूर्वाहन 11:00 से 12:00 बजे तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने गंगा नदी के किनारे पर बसे गांव वासियों का आह्वान किया कि वे सतर्क अवस्था में रहें तो किसी भी अवस्था में गंगा में न जाएं और न ही गंगा पार करने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राम वासियों को को सलाह देते हुए कहा कि वे खुद और अपने मवेशियों को भी गंगा के किनारे पर न ले आए ताकि किसी भी प्रकार की जान व माल की हानि से बचा जा सके।


















