बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज तहसील चांदपुर के अंतर्गत चेतावाला घाट पर गंगा नदी सेतु के बंध निर्माण से उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज तहसील चांदपुर के अंतर्गत ग्राम नारनौर के करीब चेतावाला घाट पर गंगा नदी सेतु के गाइड बंध निर्माण से उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए किया गया स्थलीय निरीक्षण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 14 OCTOBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज तहसील चांदपुर के अंतर्गत ग्राम नारनौर के करीब चेतावाला घाट पर गंगा नदी सेतु के गाइड बंध निर्माण हो जाने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी चांदपुर ऋतुरानी, अधिशासी अभियंता बिजनौर शादाब खान, अधिशासी अभियंता मेरठ, सहायक अभियंता एआईआरडी, उपाधीक्षक पुलिस चांदपुर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्राम वासी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने पुल की एप्रोच रोड के कटाव का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थलीय कर आंकलन करें कि पुल की लम्बाई बढ़ा कर अथवा उसी मार्ग पर अतिरिक्त पुल का निर्माण करने से एप्रोच रोड के कटाव को रोका जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के उपरांत पुल के एप्रोच रोड के कटाव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए उनकी ओर से कार्य योजना बनाकर शासन को प्रेषित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से स्थाई तौर पर राहत प्राप्त हो सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button