जालसाजी करके खाते से निकाले नवासी हजार रुपए खाताधारक ने बैंक मैनेजर पर लगाया आरोप
जालसाजी करके खाते से निकाले नवासी हजार रुपए खाताधारक ने बैंक मैनेजर पर लगाया आरोप
जालसाजी करके खाते से निकाले नवासी हजार रुपए खाताधारक ने बैंक मैनेजर पर लगाया आरोप

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार
मैनपुरी /बेवर – स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच बेवर में एक खाताधारक के 89315 धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए 20 अप्रैल सोमवार को जब खाता धारक बैंक से अपनी पासबुक लेकर रुपए निकालने गया तो उसके होश उड़ गए और पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई खाताधारक ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मिली भगत होने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है थाना क्षेत्र के गांव नगला गणेश थाना बेवर निवासी सीनियर सिटीजन कालीचरण का एक बचत खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच बेवर सब्जी मंडी में खुला हुआ है जिसमें 26 दिसंबर 2022 को खाताधारक ने ₹3000 निकले 89315 रुपया का बैलेंस शेष रह गया खाता धारक के अनुसार उसके बाद 2 साल तक वह बैंक से लेनदेन करने नहीं गया सोमवार 20 अप्रैल 2025 को कालीचरण अपनी पासबुक लेकर बैंक में रुपया निकालने गया और बैंक कर्मचारी से पासबुक को अपडेट करने का आग्रह किया पहले तो बैंक गर्मी आना कानी करते रहे लेकिन जब बात मैनेजर तक पहुंची तो उन्होंने पासबुक अपडेट कराई पासबुक अपडेट होते ही खाताधारक के होश उड़ गए और उसे जानकारी मिली उसके खाते में मात्र डेढ़ सौ रुपया बचे खाता धारक के पुत्र की आगामी 25 अप्रैल को बरात जानी है इस रकम को उसने इसी वक्त के लिए एकत्र कर रखा था जब उसने मैनेजर से बात की तो मैनेजर भी टाल मटोल कर सही जानकारी नहीं दी उसने कैशियर से बात की तो कैशियर ने भी सन्तोषजन बात नहीं की वृध्द निराश होकर खाताधारक कालीचरण तहरीर लेकर थाने आया और बैंक मैनेजर सहित बैंक कर्मचारियों से मिली भगत कर रुपया जाल शाजी से निकाल लेने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की इंचार्ज थाना अध्यक्ष सुखबीर सिंह का कहना है की तहरीर मिल चुकी है तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए


















