करनाल-हरियाणा

जन सम्पर्क विभाग का प्रचार वाहन अब तक 90 से ज्यादा गांवों में मतदाताओं को दे चुका है 25 मई के दिन वोट डालने का संदेश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जन सम्पर्क विभाग का प्रचार वाहन अब तक 90 से ज्यादा गांवों में मतदाताओं को दे चुका है 25 मई के दिन वोट डालने का संदेश

करनाल 22 मई। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का विशेष प्रचार वाहन करनाल जिले के 90 से ज्यादा गांवों में 25 मई के दिन वोट डालने का संदेश पहुंचा चुका है। इस वाहन के साथ चल रहे कलाकार सुमेर पाल, गुलाब सिंह व अन्य कलाकार नियमित रूप से गांव-गांव जाकर मतदाताओं को वोट डालने का संदेश दे रहे है। इस संदेश के माध्यम से कलाकार यह भी जानकारी दे रहे है कि एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती और देश की तरक्की के लिए जरूरी है।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष प्रचार वाहन तैयार किया है। विशेष प्रचार वाहन द्वारा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कुटेल, मुबारकाबाद, कालरम, चौरा, माजरा, कैरवाली, अमृतपुर, गंजोगढ़ी, रांवर, सुभरी व फूंसगढ़ गांवों को कवर किया गया और ग्रामीणों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस वाहन के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग का संदेश आम मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इस वाहन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है कि 25 मई को सभी ने चुनाव का पर्व मनाना है और अपने मत का प्रयोग करने हेतु ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इस लोकसभा क्षेत्र में सभी मिलकर प्रयास कर रहे है कि लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग करें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करें। यह प्रचार वाहन लगातार 24 मई तक करनाल जिले में मतदाताओं तक प्रशासन का संदेश पहुंचाने का काम करेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button