मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जनपद मैनपुरी के विभिन्न मंदिरों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास की12 परियोजनाओं के लिए 14.19 करोड़ रूपये की मंजूरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी के विभिन्न मंदिरों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास की
12 परियोजनाओं के लिए 14.19 करोड़ रूपये की मंजूरी

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार

मंदिरों एवं स्थलों के सौन्दर्यीकरण से स्थानीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-जयवीर सिंह

जनपद मैनपुरी के पर्यटन विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपये की 12 परियोजनायें स्वीकृत की गयी हैं। सभी औपचारिकतायें पूरा कराते हुए उ0प्र0 प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि सभी परियोजनायें निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरी कराई जाए। अधोमानक अथवा घटिया सामग्री का प्रयोग पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
यह जानकारी उ0प्र0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 14.19 करोड़ की धनराशि में से मैनपुरी जनपद के विभिन्न पर्यटन स्थलों, मंदिरों का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य कराया जाना है। इसके तहत मैनपुरी स्थित घंटाघर का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास ग्राम अलुपुरा स्थल श्री 108 मिट्ठू बाबा सत्यबली आश्रम का सौन्दर्यीकरण ग्राम, औरंग स्थित भगवान भोलेनाथ विश्वनाथधाम मंदिर एवं माता मंदिर का पर्यटन विकास किया जायेगा।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार विकासखण्ड करहल की ग्राम पंचायत करहल स्थित सहन ग्राम में साइनेज की स्थापना, पर्यटन विकास, गेट एवं पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण, ग्राम अड्डूपुर स्थित तुलसीदास मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं विकास, फकीरपुर में ठाकुरदास जी महराज मंदिर का सौन्दर्यीकरण, ग्राम नौरंगपुर स्थित सत्यकैलाश आश्रम का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास, तहसील किसनी में सारस पक्षियों के विचरण स्थल हेतु साइनेज का कार्य तथा मिढ़ावली में माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कराया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किये जाने हेतु श्री भीरू राठौर, इंदल कश्यप, श्री रामनरेश अग्निहोत्री पर्यटन विभाग श्री अमन यादव प्रधान, मिश्री लाल, विवेक सिंह प्रधान, विपुल पाण्डेय, विशाल सिंह, पर्यटन कार्यालय तथा श्री शशिकांत चौहान ने प्रस्ताव किया था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button