बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 46 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण कुल 11 उर्वरको के नमूने लिए

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया एवं राजवीर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील धामपुर व नगीना एवं गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक, बिजनौर एवं पी एन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिजनौर एवं मनोज रावत,जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नजीबाबाद एवं अमित कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य, बिजनौर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चांदपुर मे उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर आकस्मिक छापामार की कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 46 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान/गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार किया गया तथा कुल 11 उर्वरको के नमूने लिए गए। साथ ही मै. एग्रो एजेंसी हल्दौर, द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन से उर्वरकों का वितरण होते हुए पाया गया और पीओएस मशीन में अवशेष स्टाक एवं गोदाम में भंडारित स्टॉक में कोई अंतर नहीं पाएगा। छापामार कार्रवाई के दौरान ओवर रेटिंग एवं मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग आदि का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया। निरीक्षण के दौरान सभी उर्वरक विक्रेताओं को कृषको की तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों, विशेषकर यूरिया उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर कि ए जाने के निर्देश दिए गए तथा किसी भी दशा में यूरिया उर्वरक की बिक्री बल्क मे न किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button