ब्रेकिंग न्यूज़उत्तराखंडखबरों की खबर
चौकी इंचार्ज पर किया चाकू से हमला

उत्तराखंड बाजपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
बाजपुर । झगड़े की सूचना पर बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र स्थित मोहल्ला भौना कॉलोनी में पहुंची पुलिस टीम पर एक महिला समेत उसके अन्य साथियों ने हमला कर दिया। जिसमें चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना के मुताबिक भौना कॉलोनी में रहने वाली एक महिला मीना पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए उसके घर के आगे मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को समझा बुझा रही थी कि तभी मीना अपने घर से चाकू ले आई और उसने चौकी इंचार्ज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चौकी इंचार्ज के हाथ में कट लग गया, जिसके बाद पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


















