गुमशुदा की मंडावली पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र के जंगल में की तलाश नहीं लगा सुराग

आईरा न्यूज़ नेटवर्क भागूवाला से नासिर मंसूरी की रिपोर्ट
मंडावली। जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में स्थित हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर कोटावाली नदी के पुल और ग्राम भागूवाला के बीच में वन विभाग की चौकी के समीप मोटरसाइकिल बुलेट खड़ी हुई मिली थी।जिसमें पुलिस ने जांच किया तो नहटौर निवासी गौरव पुत्र यादराम की निकली। जिस पर गौरव के परिजनों से पता किया गया तो परिजनों ने बताया कि गौरव 2 दिन से घर से घूमने के लिए निकला था। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद मंडावली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौड़ मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक को जाकर देखा तो बाइक में लॉक लगा हुआ था और पुलिस द्वारा गौरव की आस पास तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गौरव को 4 दिन हो गए हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा रविवार पुलिस बल के साथ जंगल में काफी तलाश की जिस जगह मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली थी। उससे 500 मीटर के दायरे में चारों साइड तलाश किया लेकिन गौरव का कहीं भी सुराग नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सहित थाना मंडावली प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़, उप निरीक्षक शेर सिंह, उप निरीक्षक ब्रज किशोर, कांस्टेबल राजीव कुमार, कॉन्स्टेबल अजय कुमार ठाकुर, वन विभाग कर्मचारी सहित आदि पुलिस गण मौजूद रहा।




