उत्तराखंड

गर्माया प्रधानाचार्य भर्ती मामला ,शिक्षक बैठे अनशन पर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड ,,,प्रदेश के शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है, राजकीय शिक्षक संगठन के दबाव में जहां सरकार के द्वारा भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, तो वहीं राजकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले शिक्षक अनशन पर भी बैठ गए है।


वहीं दूसरी तरफ कुछ शिक्षकों ने आज देहरादून में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के समर्थन में एक बड़ी बैठक आयोजित की है। जिसमें बड़ी तादाद में शिक्षक मौजूद रहे, बैठक में मौजूद शिक्षकों का कहना है कि छात्र हित में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती बेहद जरूरी है, क्योंकि सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली होने की वजह से पिछले कुछ सालों में बड़ी तेजी से सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या में गिरावट भी आंकी गई है। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के समर्थन में उतरे शिक्षकों का कहना है कि पहली बात तो यह सीधी भर्ती नहीं है बल्कि सीमित विभागीय परीक्षा है। और यह उन विधायकों को भी समझना चाहिए जो विधायक इस भर्ती परीक्षा के खिलाफ है, उनको गलत जानकारी दी गई है, क्योंकि यह सीधी भर्ती नहीं बल्कि विभागीय पदोन्नति परीक्षा है। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती परीक्षा के समर्थन में उतरे शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की जमकर सरहाना की है, शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा यह फैसला छात्र हित में है क्योंकि स्कूलों में प्रधानाचार्य के शत प्रतिशत यदि पद भरे जाएंगे तो शैक्षणिक माहौल पूरी तरीके से बदला हुआ नजर आएगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Back to top button