खूंखार बंदरों के आतंक से क्षेत्र में दहशत मुकदर्शक बने ज़िले के ज़िम्मेदार अधिकारी
खूंखार बंदरों के आतंक से क्षेत्र में दहशत जारी मुकदर्शक बने ज़िले के ज़िम्मेदार अधिकारी

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में खूंखार बंदरों का आतंक चरम पर है खूंखार बंदरों के हमले में बाइक सवार जिला पंचायत सदस्य साथी सहित दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है गौर तलब है कि शमसाबाद नगर में आजकल खूंखार बंदरों का आतंक जारी है। सबसे बड़ी बात यह है शमशाबाद बाजार हो या गांव हर जगह खूंखार बंदरों का आतंक देखा जा रहा है। बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो एक चिंता का विषय है। घरों में घुसकर उपद्रव मचाने वाले खूंखार बंदर जब किसी के घर में आतंक मचाते हैं तो ग्रह स्वामी उन्हें भगाने का प्रयास करता है ऐसे हालातों में बंदरों का दल एकत्रित होकर गृह स्वामी पर हमलाबर हो गंभीर रूप से घायल कर देता है छत के ऊपर महिलाएं अक्सर कपड़े धोने के बाद छत पर डालने जाती है जहा यही खूंखार बंदर हमलावर होकर महिलाओं को घायल कर देते हैं बताते हैं बंदरों के हमले में कई लोग छत से नीचे गिर कर काल के गाल में समा चुके है जबकि तमाम लोग घायल होकर आज भी कराह रहे हैं गांव में हर जगह खूंखार बंदरों का आतंक देखा जा रहा है। बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो एक चिंता का विषय है। घरों में घुसकर उपद्रव मचाने वाले खूंखार बंदर जब किसी के घर में आतंक मचाते हैं तो ग्रह स्वामी उन्हें भगाने का प्रयास करता है ऐसे हालातों में बंदरों का दल एकत्रित होकर गृह स्वामी पर हमलाबर हो गंभीर रूप से घायल कर देता है छत के ऊपर महिलाएं अक्सर कपड़े धोने के बाद छत पर डालने जाती है जहा यही खूंखार बंदर हमलावर होकर महिलाओं को घायल कर देते हैं बताते हैं बंदरों के हमले में कई लोग छत से नीचे गिर कर काल के गाल में समा चुके है जबकि तमाम लोग घायल होकर आज भी कराह रहे हैं गांव के अलाबा किसानों के खेतों में यही खूंखार बंदर बर्बादी का कारण बने हुए हैं फसलों के साथ-साथ बाग बगीचों में भी बर्बादी का कारण बने हुए हैं आम जनमानस सुरक्षित नही है बताते है। और ज़िला प्रशासन व वन विभाग बंदरों का ये आतंक मूक दर्शक बन देख रहा हैं। आपको बताते चलें कि शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर महमूद निवासी जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत उर्फ जीतू भैया अपने दोस्त कामिल के साथ बाइक द्वारा कार्यक्षेत्र भ्रमण हेतु जा रहे थे गंगा रोड से गुजरते समय अचानक बंदरों के एक झुंड बाइक पर हमला कर दिया जिससे बाइक असंतुलित हो गई और दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पड़े लोगों पर हमलावर बंदरों का आतंक साफ देखा जा रहा था बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों का सहारा लेकर जैसे तैसे बंदरो को भगाकर उन्हें बचाया दोनो को घायल अवस्था में कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक दोनों लोगों का उपचार जारी था।


















