असम/गुवाहाटी

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. बृजभूषण चौधरी को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी:केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. बृजभूषण चौधरी को आज एक विशेष भेंट के दौरान अखिल असम युवा यादव महासभा एवं युवा समाजसेवी कन्हैया जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा समाजसेवी कन्हैया जायसवाल ने असम में हिंदी भाषी समाज की भूमिका और समस्याओं पर संवाद तथा विकास के मुद्दों पर चर्चा की।
जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर असम की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में जल शक्ति मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति पर भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया, तथा उन योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हिंदी भाषी समुदाय के सामने आने वाली सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियों को सामने रखा। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि हिंदी भाषी समाज की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें केंद्र सरकार के स्तर पर उचित समाधान दिलवाने का प्रयास किया जाए।
साथ ही कहा कि असम का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब राज्य के सभी समुदायों को साथ लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। इस अवसर पर मंत्री डॉ. बृजभूषण चौधरी ने आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार असम के विकास में पूरी तरह से संलग्न है और सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button