Uncategorized

किरतपुर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व दिवाली उत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर की महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन की जिला महामंत्री मीना अग्रवाल के आवास पर दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने काफी उत्साहित होकर प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। उत्सव में महिलाओं ने विभिन्न तरह के खेलों का आनंद लिया गया। दीपावली उत्सव में महिलाओं द्वारा रंगोली सजाई गई तथा राम दरबार में दीप प्रज्वलित किए गए। सभी महिलाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे इस दिवाली कम से कम एक जरूरतमंद परिवार के घर दिवाली की जरूरत का समान पहुंचाकर त्योहार मनाएंगे।कार्यक्रम में साधना रस्तोगी, ऋतु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बरखा, बबीता अग्रवाल, सोनिया, रेणुका गोयल, दीप्ति, चारु, मिली, मनीषा, चंचल आदि महिलाएं उपस्थित रही

जनपद बिजनौर किरतपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button