खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

कार व बाइक की भिडंत में माँ बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कार व बाइक की भिडंत में माँ बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

बिजनौर। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार माँ-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।


शुक्रवार को चांदपुर-धनौरा रोड पर ग्राम दरबाडा के निकट कार संख्या यूपी 20 जेड 7573 तथा बाइक संख्या यूपी 23 वाई 3112 की आमने- सामने भिडन्त हो गई। दुर्घटना में माँ और बेटे विमलेश पत्नी यादराम तथा रवि पुत्र यादराम निवासी शाहपुर थाना धनौरा मंडी जनपद अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना का सूचना दी तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर कार चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अग्रीण कार्यवाही शुरू कर दी है।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button