नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कनकपुर में फूड पॉइजनिंग से बड़ा हादसा, तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग न्यूज़ – नजीबाबाद
📍 कनकपुर में फूड पॉइजनिंग से बड़ा हादसा, तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार

नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले कनकपुर गांव में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। देर रात अचानक कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पांच मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। कई एम्बुलेंस लगातार गांव से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगी रहीं।

क्षेत्रीय विधायक भी अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का हालचाल जानने के साथ-साथ बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

📌 तहसील नजीबाबाद के कनकपुर क्षेत्र का मामला।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button