
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देश भर से सैकड़ों प्रोफेशनल ने एवं ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान अध्यक्षा श्रीमती रुक्मिणी कुमारी जी के नेतृत्व में जोधपुर एवं जयपुर चैप्टर के सदस्यों ने समस्त सत्रो में हिस्सा लिया।
सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश जी बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशि थरूर जी, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डां रघुराम राजन जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा जी एवं आर्थिक विशेषज्ञ एवं ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष सलमान सोज जी आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित किया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं प्रश्नोत्तर के जवाब प्रदान करते हुए उचित दिशा निर्देश भी प्रदान किये।
प्रोफेशनल को राजनीति में अपनी भागेदारी बढ़ाने हेतु ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया गया। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के लिए सभी को प्रयास करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये और सभी प्रोफेशनल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।


















