Uncategorized

ऑपरेशन मुक्ति”- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें शिक्षित होकर देश की उन्नति के लिए कार्य कर सकें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


पौड़ी गढ़वाल । बच्चे को भिक्षा नहीं शिक्षा दें ताकि शिक्षित होकर देश की उन्नति के लिए कार्य कर सकें शिक्षा वह चीज है जिससे विकास के सभी दरवाजे खोल पड़ते हैं यही एक चीज ऐसी है जिस का बंटवारा नहीं हो सकता है इसलिए अपने बच्चे को शिक्षा से वंचित ना रखें शिक्षा सभी का अधिकार है इसलिए शिक्षा को महत्व दें।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद सुयाल व,क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार/ नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट निर्देशन में एवम प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार राजेंद्र सिंह खोलिया के प्रभार में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा “ऑपरेशन मुक्ति” इस अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व
वर्तमान में “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षा से वंचित बालकों को चिन्हित तथा इनके माता – पिता एवम सामाजिक कार्यकर्ता,स्कूल,कॉलेज के अध्यापक और विधार्थियों को इन बालकों का सहयोग करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है, जो बालक या तो भीख मांग रहे है या पढ़ाई छोड़कर अन्य कोई काम कर रहे है। उत्तराखंड ऑपरेशन मुक्ति टीम के उप निरीक्षक कृपाल सिंह व कां मुकेश कुमार के द्वारा अलग अलग विद्यालयों में बाहरी राज्यों और प्रदेश के शिक्षा से वंचित छात्रों का दाखिला कराया गया।
हर बार समस्या बालकों के ना पढ़ने की ये है कि बालकों के माता – पिता दोनों के द्वारा काम पर जाना या शिक्षा के महत्व को ठीक से नहीं जान पाना या अन्य कोई भी कारण जिससे स्कूल का होम वर्क सरकारी प्राइमरी स्कूल के अधिकतर बच्चे अपना नहीं कर पाते है और वो धीर -धीरे स्कूल से दूर होते जाते है। एक दिन ऐसा आता है कि बालक के मां – बाप सोचते है की इस बालक का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। अब इसको पढ़ाने से कोई फायदा नहीं है। कुछ काम कर लेगा या सिख लेगा तो इसकी दाल रोटी चल जायेगी।


इसी बात को ध्यान में रखकर उत्तराखंड जनपद पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम के द्वारा अलग-अलग स्कूलों में तथा अलग अलग लोगों से बातचीत की गई तो कोई इन बालकों के स्कूल के होम वर्क को करा दे ताकि ये बालक स्कूल के बाद आवारागर्दी करने या भीख मांगने या बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपना स्कूल का होम वर्क कर सकें और शिक्षित होकर मुख्यधारा में शामिल होकर देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करते हुए एक बेहतर जीवन यापन कर सकें।
जैसे ही इस संबध में श्रीनगर गढ़वाल के कॉन्वेंट स्कूल में धुमंतु जाति के बालकों को अतिरिक्त क्लास के संबंध में स्कूल की सिस्टर प्रिंसिपल महोदया सोविता और मैनेजर जोस वर्गीस के द्वारा अपने स्कूल की एक क्लास रूम और अपने पास से ही एक अध्यापक की व्यवस्था करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति मुहिम को सफल बनाने के लिए सहयोग करते हुए व्यवस्था करा दी गई है।
सेंट थेरेसास स्कूल(कॉन्वेंट स्कूल) श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल स्कूल के समस्त स्टाफ का विशेषकर प्रिंसिपल और मैनेजर साहब का उत्तराखंड पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति की टीम के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
स्थानीय जनता और स्कूल के स्टाफ द्वारा भी उत्तराखंड पुलिस के शिक्षा से संबंधित अभियान को चलाने पर आश्चर्य करते हुए काफी सरहना व्यक्त की गई।

जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button