उत्तर-पूर्व भारत में विस्तार की योजना लिए, किसना ज्वेलर्स ने डिब्रुगड़ के मराणहाट में की आधुनिक ज्वेलरी की पेशकश

डिब्रुगड़/मराणहाट, असम – 12 जून 2025: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते आभूषण ब्रांडों में से एक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी (किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी) ने असम के डिब्रूगड़ के पास मराणहाट स्थित प्रीमियम ज्वेलरी पार्टनर ऊषा ज्वेलर्स में अपने डायमंड ज्वेलरी रेंज की लॉन्चिंग की घोषणा की है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में लोकप्रिय गायक कुसुम कैलाश के साथ-साथ सुरुज देहिंगिया, मयूर बरूआ, चाणक्य गोगोई, प्रहेलिका शर्मा और प्रदीप सेन दिहिंगिया भी उपस्थित रहे।
किसना ने देशभर में 1,500 से अधिक प्रीमियम ज्वेलरी पार्टनर्स और 80 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम के साथ 29 राज्यों में मजबूत उपस्थिति बनाई है। कंपनी टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। किसना उपभोक्ताओं को ‘माइन-टू-मार्केट’ (खदान से बाज़ार तक) पारदर्शिता प्रदान करता है, जो ‘हरि कृष्णा ग्रुप’ की विश्वसनीयता से समर्थित है।
इस खास मौके पर किसना डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज़ पर 100% तक की छूट दे रहा है, जो 30 जून 2025 तक वैध है। इसके अलावा, ग्राहकों को किसना की उपभोक्ता-हितैषी नीतियों का भी लाभ मिलता रहेगा, जिनमें 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज वैल्यू शामिल हैं— दोनों ही मेकिंग चार्ज़ सहित हैं, साथ ही ये ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य और विश्वास की गारंटी भी प्रदान करते हैं।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “पूर्वोत्तर भारत में अपार संभावनाएं हैं और उषा ज्वेलर्स के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्ता, भरोसे और एक भव्य शॉपिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। यहां हमारा विस्तार ‘हर घर किसना’ की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है — जिससे हर महिला का डायमंड ज्वेलरी पहनने का सपना साकार हो सके।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक श्री पराग शाह ने आगे जारी रखते हुए कहा “भारत भर में हमारी तीव्र वृद्धि, हमारे उपभोक्ता और रिटेल साझेदारों का हम पर असीम भरोसे को दर्शाती है। इस लॉन्च के साथ, किसना कलेक्शन पूर्वोत्तर के सौंदर्य-विवेक को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक रूपांकन और हल्के आधुनिक डिज़ाइन का अनूठा मिश्रण पेश करेंगे, जो न केवल रोज़मर्रा के पहनावे के लिए बल्कि उपहार और विशेष अवसरों के लिए भी उपयुक्त होंगे।
श्री पवन और विशाल वर्मा, ऊषा ज्वेलर्स के मालिक, ने कहा: “किसना के साथ साझेदारी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी मजबूत ब्रांड पहचान, डिज़ाइन उत्कृष्टता और उपभोक्ता-प्रथम सिद्धांत, हमें बदलती उपभोक्ता रुचियों को साकार करने व हमारे व्यावसायिक प्रस्तावों को सशक्त बनाने में आदर्श साझेदार बनाता है।”


















