आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के शाहरुख हुसैन बने नए जिलाध्यक्ष-बधाईयों की हुई बौछार!!
📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
📍 मुरादाबाद | दिनांक: 22 जुलाई 2025
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के शाहरुख हुसैन बने नए जिलाध्यक्ष
पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने वाला अग्रणी संगठन AIRA International Reporters Association (आईरा एसोसिएशन) ने मुरादाबाद में अपनी सक्रियता को पुनः स्थापित करते हुए युवा पत्रकार शाहरुख हुसैन को मुरादाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह घोषणा संगठन के चेयरमैन डा. तारिक जकी द्वारा की गई, जिन्होंने मुंसिफ टीवी से जुड़े पत्रकार शाहरुख हुसैन के कार्य, निष्ठा और पत्रकारों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष शाहरुख हुसैन का संकल्प
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा, “संगठन के चेयरमैन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”
उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में पत्रकारों की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों की समस्याएं सुनी जाएंगी और जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
डा. तारिक जकी का वक्तव्य
डा. तारिक जकी ने कहा, “आईरा ििनतरनाशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन पिछले 11 वर्षों से पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद कर रही है – न सिर्फ भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी। मुरादाबाद इकाई काफी समय से निष्क्रिय थी, लेकिन अब नए नेतृत्व के साथ संगठन एक बार फिर प्रभावी रूप से कार्य करेगा।”
सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार
शाहरुख हुसैन की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, और इंस्टाग्राम पर पत्रकार साथियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में आईरा एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को छुएगा।


















