आंध्र आश्रम में श्री राम-जानकी विवाहोत्सव की धूम उत्सव के रामालय मंडप में निखरी हल्दी -कुंकुम की मनोहारी छटा

मस्तकाभिषेक के साथ कल राज्यारोहण करेंगे राजाधिराज श्री राम प्रभु ||
वाराणसी :- काशी के श्री राम तारक आंध्र आश्रम में शुक्रवार को श्री राम जानकी परिणयोत्सव की धूम रही | काशी केदार तीर्थ क्षेत्र में चल रहे द्वादश दिवसीय श्री राम पट्टाभिषेक महोत्सव के नौवें दिन रामालय मंडप में दाक्षिणात्य परंपरा के अनुसार श्री राम प्रभु व देवी जानकी का परिणयोत्स रचाया गया | इस अवसर पर वैदिक अनुष्ठानों के साथ दी हल्दी-कुंकुम जैसी लोकाचारी रीतियां भी निभाई गई | मंगलगीतों की स्वर लहरियों के बीच सुहागिन महिलाओं ने विवाह मंडप में हल्दी-कुंकुम का जो फाग रचाया उससे मंदिर प्रांगण में मानो लाल-पीली कालीन सी बिछ गई | इसके पूर्व उत्सव के यज्ञ मंडप में वैदिक शाखोच्चारों के बीच पुरोहितों ने विवाहकल्याणम की रीतियां पूरी कीं |
वर-वधू के आसन पर चल प्रतिमाएं स्थापित कर उनका वंदन -पूजन किया गया | इस क्रम में भगवान रामचंद्र के द्वारा भगवान सीतामाता को मंगल सूत्र धारण, कांकण धारण,तालंब्रालू धारण आदि दक्षिण भारती पद्धति से दक्षिण के विद्वान श्री श्याम शास्त्री व बुद्ध शर्मा ने वैदिक पद्धति से कल्याणम सम्पन्न कराया |
प्रसाद विवरण का क्रम दिन भर चलता रहा | महोत्सव व यज्ञ के मुख्य आचार्य उलीमिरि सोमायजुलू ने बताया कि शनिवार को उत्सव प्रांगण में श्री राम प्रभु का पट्टाभिषेक कर उन्हें राज्यारोहण कराया जाएगा | इसके निमित्त देश की सभी पुण्य सलिला नदियों,सागर व श्री रामेश्वरम धाम के सभी प्रमुख कुंडो का जल मंगाया गया है | समस्त अनुष्ठान मुख्य यजमान वीवी सुंदर शास्त्री ने पूरे किये उत्सव का संयोजन किया आश्रम के प्रबंधक वीवी सीता राम ने |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुलसी गजानन जोशी,तुलसी मनोज जोशी, अपला नारासाय्या,यूनियन बैंक के मैनेजर दीपक कुमार सिंह,शिव शर्मा,सी वी बी सुब्रह्मण्यम,धुलीपाल नारायण आदि लोग उपस्थित रहे | शनिवार को प्रातः नौ बजे से श्री साम्राज्य पट्टाभिषेकम भगवान रामचंद्र को कई नदियोसे लाए जलो से किया जाएगा ||


















