असम/गुवाहाटी

असम के दरंग जिले के जिला आयुक्त मुनींद्र नाथ नांटे ने  मंगलदोई जिला जेल में शतरंज और केरम खेल के अखिल भारतीय स्तर के कोचिंग शिविर का किया उद्घाटन। 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

असम के दरंग जिले के जिला आयुक्त मुनींद्र नाथ नांटे ने  मंगलदोई जिला जेल में शतरंज और केरम खेल के अखिल भारतीय स्तर के कोचिंग शिविर का किया उद्घाटन। 

पंकज नाथ, असम, 13 फरवरी: 

असम के दरंग जिले के मंगलदोई जिला जेल में कल शतरंज और केरम के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कोचिंग शिविर का उद्घाटन किया गया। दरांग जिले के जिला आयुक्त मुनींद्र नाथ नांटे ने कल सोमवार को जेल के अंदर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय स्तर पर ‘जेल से गौरव तक’ शीर्षक एक महीने तक चलने वाले शतरंज और केरम में खेल शैली प्रशिक्षण शिविर का कल 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित किया गया है। इंडियन ऑयल ने सामाजिक जिम्मेदारी के व्यक्तिगत उद्देश्य के साथ मंगलदोई जिला जेल के कैदियों और किशोरों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव, खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता के निर्माण के रचनात्मक प्रयासों को ध्यान में रखते हुए  पहली बार मंगलदोई जिला जेल में कैदियों के लिए जेल से गौरव तक शीर्षक यह ट्रेनिंग वर्कशॉप किया है। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर दरांग जिले के आयुक्त मुनींद्र नाथ नाटे ने कहा कि मंगलदोई जिला जेल के कैदियों को इंडियन ऑयल की ऐसी रचनात्मक पहल से बहुत लाभ होगा। गौरतलब है कि अखिल भारतीय स्तर पर देश की 23 जिला जेलों में कैदियों के बीच आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में ऑयल इंडिया ने असम के एकमात्र मंगलदोई जिला जेल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया है। पता चला है कि मंगलदोई जेल के लगभग 20 कैदी इस खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।   

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button