असम/गुवाहाटी

असम के कामरूप जिले में सड़क सुरक्षा महीने में परिवहन विभाग द्वारा पर्चे का वितरण।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

असम के कामरूप जिले में सड़क सुरक्षा महीने में परिवहन विभाग द्वारा पर्चे का वितरण।

पंकज नाथ, असम , 16 जनवरी:

देश भर में सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। इसे देखते हुए कामरूप जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी लागू किए गए हैं। 15 जनवरी को भोगली बिहू के दिन कामरूप जिले के नवनियुक्त परिवहन पदाधिकारी मनोज चौधरी ने सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सड़क सुरक्षा के जानकारी देते हुए परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को पर्चे बांटे। इस पैम्फलेट में परिवहन विभाग ने नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के हित में पांच सूत्र सुझाए हैं। पंचसूत्रों के अनुसार बहुत तेज गति से वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही दोपहिया वाहन सवार आई, एस, आई, स्टैम्प वाले हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे। ऐसी कई सड़क सुरक्षा सम्बन्धित परामर्श वाले पैम्फलेट, सड़क सुरक्षा महीने के दौरान कामरूप जिला परिवहन विभाग ने इसे चालकों के बीच वितरित किया। यह पता चला है कि कामरूप जिला परिवहन विभाग पूरे एक महीने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करके सड़क सुरक्षा माह मनाएगा।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button