काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अवैध मदिरा के अड्डों पर आबकारी विभाग की छापामारी,4 अज्ञात पर मुकदमा,हजारों लीटर लाहन किया नष्ट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,उत्तराखंड आबकारी विभाग क्षेत्र 03 काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर आबकारी आयुक्त देहरादून व जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव सिंह चौहान उधम सिंह नगर महोदय के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर टीम द्वारा ग्राम बरखेडी, मानपुर रोङ किनारे चल रहे अवैध मद्य निष्कर्षण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 04 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 220 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर 10000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर 4 अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई ।टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।


टीम मे आबकारी निरीक्षक
सोनू सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही
कैलाश चंद्र भट्ट ,सिपाही सुनीता रानी ,कृष्ण चंद्र आदि मौजूद रहे ।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button