अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के पुनर्विकसित बिजनौर रेलवे स्टेशन का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन

आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के पुनर्विकसित बिजनौर रेलवे स्टेशन का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया ।
नगर क्षेत्र के गणमान्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सम्मानित व्यक्तियों, नगर क्षेत्र के अधिकारीगण, स्वतंत्रता सैनानी, सैन्य परिवार, रेल परिवार के सदस्य गण, अनेक संख्या में उपस्थित मीडिया बंधुगण, अनेक संख्या में उपस्थित नगर की सम्मानित जनता, रेल अधिकारियों, रेल कर्मचारियों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हो कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त कर पुनर्विकसित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22 मई 2025 को मंडल के पुनर्विकसित बिजनौर रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया।
इस सुअवसर पर रेल प्रशासन द्वारा बिजनौर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विशाल कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था की गई ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह ने सभी गणमान्यों एवं स्वतंत्रता सैनानी श्री लेखराज सिंह को फ्लावर पॉट देकर मंच पर स्वागत किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह ने इस सुअवसर पर पुनर्विकसित बिजनौर स्टेशन बिल्डिंग पर प्रदान की गईं आधुनिक यात्री सुविधाओं के बारे में कार्यक्रम में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम मंच पर श्री अशोक कटारिया/माननीय सदस्य/ विधान परिषद, श्री सत्यपाल सिंह सैनी/माननीय सदस्य/ विधान परिषद, श्रीमती इंद्रा सिंह अध्यक्ष/ नगर पालिका परिषद/बिजनौर , श्रीमती सुची चौधरी/माननीय विधायक/ बिजनौर, श्री ओम कुमार/माननीय विधायक/नहटौर तथा श्री लेखराज सिंह/स्वतंत्रता सैनानी , श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय/मुख्य जनसंपर्क अधिकारी/उत्तर रेलवे/नई दिल्ली, मंडल रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख अधिकारीगण, सैन्य परिवार तथा अनेक संख्या में मीडिया बंधुगण, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सम्मानित नगारिक एवं रेल परिवार से जुड़े सदस्यगण, अनेक संख्या में नगर क्षेत्र की सम्मानित जनता, रेल अधिकारीगण तथा अनेक रेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस सुअवसर पर बिजनौर नगर के स्कूलों में आयोजित की गईं चित्रकला, ड्राइंग, स्पीच प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले 09 छात्र छात्राओं को कार्यक्रम मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
मुरादाबाद रेल मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा अनेक देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यक्रम में उपस्थिति सभी को देश भक्ति के रंग में रंगने का सार्थक कार्य किया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स,उत्तर रेलवे,मुरादाबाद मंडल की टीम ने देश भक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सेंट मैरी स्कूल के बच्चों ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण को ध्यान पूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजनौर स्टेशन सहित देश के 103 रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन पर तालियों से अपना धन्यवाद प्रकट करते हुए इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया।
समस्त नगर वासियों, मीडिया बंधुओं के पूर्ण सहयोग से बिजनौर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम भव्यता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
पुनर्विकसित बिजनौर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया गया है, जैसे कि नए स्टेशन भवन का निर्माण (कुल क्षेत्रफल 975 वर्गमीटर ), नए स्टेशन भवन में उन्नत प्रतीक्षालय और शौचालय, जिसका कुल क्षेत्रफल 320 वर्ग मीटर है, नया 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म की सतह में सुधार (कुल क्षेत्रफल 11400 वर्ग मीटर) और प्लेटफार्म 1, 2 और 3 पर नए 10 छोटे शेड, 8 वाटर-बूथ, 2 शौचालय ब्लॉक और 200 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था करके यात्री सुविधाएँ, दिव्यांगजनों के अनुकूल एफओबी पर 2 नई लिफ्टों की स्थापना, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार और वृद्धि (सर्कुलेटिंग एरिया को 750 वर्गमीटर से बढ़ाकर 3137 वर्गमीटर करना), स्टेशन पर नए फर्नीचर का प्रावधान, प्लेटफार्म 2 और 3 का 300 मीटर तक विस्तार और पूरे प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को ऊपर उठाना और रैंप, शौचालय, व्हील चेयर का प्रावधान स्टेशन को दिव्यांगजनों के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है।
इस परिवर्तन ने स्टेशन को बिजनौर के मूल निवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना दिया है।
(आदित्य गुप्ता)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल