बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिले में रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाले अवैध वाहनों की चेकिंग करें बिना परमिट संचालित वाहनों को सीज करें-जिलाधिकारी जसजीत कौर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर -22 मई,2025:- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, रोडवेज सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी हुई है, जिसके पेशेनजर आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा को पूर्ण मानकों के अनुसार सुरक्षित बनाया जाए।
उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों द्वारा पूर्व में चिन्हित 27 कट के सापेक्ष केवल 5 कट बंद किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 15 जून तक चिन्हित किए गए कट्स एवं अन्य कार्यों को शत प्रतिशत रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस एवं संभागीय परिवर्तन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से ई-रिक्शाओं की जांच करें और जो रिक्शा बिना पंजीकरण के संचालित पाई जाए उसे सीज करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने रोडवेज संभागीय परिवहन एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से टीम गठित कर जिले में स्थापित रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाले अवैध वाहनों की चेकिंग करें और जो भी वहां बिना परमिट के संचालित पाया जाए उसे भी सीज करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एन एच आई एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए सड़क के दोनों ओर प्राथमिकता पर सुरक्षात्मक चिन्ह एवं रिफिलेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित जगहों पर टेबिल टाप रोड ब्रेकर भी बनवाएं तथा चालकों की सुविधा के लिए उन पर सफेद लाइन भी बनाई जाएं ताकि कम से कम दुर्घटना की सम्भावना रहे।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर दुघर्टनायें हो रही है उन्हें चिन्हित कर उनमें तत्काल सुधार की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी बैठक के एजेंडे में ई-रिक्शा को भी शामिल किया जाए तथा बैठक में जिन बिंदुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाए उनकी कंप्लायंस भी आगामी बैठक में शामिल करना सुनिश्चित करें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button