न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद-उत्तरप्रदेश

अब मुरादाबाद में भी माइक्रो ट्रांसकैथेटर पेसिंग की सुविधा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अब मुरादाबाद में भी माइक्रो ट्रांसकैथेटर पेसिंग की सुविधा

देश के बड़े अस्पतालों की तरह अब मुरादाबाद में भी माइक्रो ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम (टीपीएस) की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। जो अब तक मुरादाबाद के किसी हॉस्पिटल में नही थी। एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गीतेश मानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि माइक्रो लीड लेस पेसमेकर की सुविधा पहली बार एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल में शुरू हो चुकी है इस तकनीक से डा. एसके राज का ट्रीटमेंट सफल रुप से हो चुका है। बिना कट और टांके के यह प्रोसीजर किया गया है। इस तकनीक पर रोशनी डालते हुए बताया गया कि ये प्रोसिजर पैर की नस के जरिये डा. एसके राज का किया गया है। इससे मरीज को कोई दिक्कत या दर्द नही होता। दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में इस तकनीक से इलाज कराना बहुत महंगा होता है लेकिन मुरादाबाद में मरीजों की इस सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक किफायती नए पाकेज में रखा गया है। असल में माइक्रो ट्रांसकैथेटर पेंसिग सिस्टम एक लेटेस्ट हार्ट डिवाइस है जो कि सबसे एडवांस पेसिंग तकनीक से बनी है इसका आकार अन्य पेसमेकर की तुलना में 10 गुना छोटा होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राज कपूर समेत हॉस्पिटल के तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button