ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

अधिवक्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

🟨 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
रिपोर्ट: सुबोध कुमार | जनपद: मैनपुरी

अधिवक्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव अब उग्र रूप लेता जा रहा है। 17वें दिन भी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा 16 दिन पूर्व आरओ कोर्ट को बिना शासनादेश के अचानक बंद किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज ज़ोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि आरओ कोर्ट के बंद होने से न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई है। राजस्व विभाग के पुराने लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है, न तारीखें दी जा रही हैं और न ही नए दावे स्वीकार किए जा रहे हैं। इससे जनसामान्य को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि वह लगातार 17 दिनों से शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। अधिवक्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बार एसोसिएशन ने दी चेतावनी:
यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो हड़ताल और अनशन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे न्याय प्रणाली को फिर से बहाल कराना चाहते हैं ताकि आमजन को राहत मिल सके।

📍 आईरा न्यूज़ नेटवर्क — संवाददाता सुबोध कुमार की रिपोर्ट
जनपद मैनपुरी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button