धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

✨ धामपुर क्षेत्र के ग्राम मोहड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से सम्पन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

✨ धामपुर क्षेत्र के ग्राम मोहड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से सम्पन्न

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
संवाददाता : वसीम अहमद की खास रिपोर्ट

धामपुर/मोहड़ा। ग्राम मोहड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया जिसकी तैयारियां कई दिनों पूर्व से ही की जा रही थीं।

जुलूस आख़िरी पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में आयोजित किया गया। जुलूस के दौरान नात शरीफ़, तकरीरें और नारे गूंजते रहे। इसमें दुनिया और आख़िरत की बातों का ज़िक्र कर लोगों को नेक राह पर चलने की नसीहत दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान के पुत्र अमित चौहान ने फीता काटकर किया। रानीबाग पुलिस चौकी से रवि तोमर, प्रदीप कुमार खोखर, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह, मदीना मस्जिद के इमाम साहब कारी अलीमुद्दीन, तथा गांव के सैकड़ों लोग इस अवसर पर मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद अकबर, मोहम्मद वहीद, जाकिर हुसैन, रफीक अहमद, शमशीर अहमद, जफर तस्लीम, एहसान, खुर्शीद मंसूरी, फहीम मंसूरी, साजिद मंसूरी, खलील अहमद, जलील अहमद, शकील अहमद, अख्तर, अखी अहमद, शादाब, मोहसिन, रिज़वान, फैजान मंसूरी, रौनक, वसीम अहमद आदि शामिल रहे।

जुलूस की समाप्ति पर दरूद-फातिहा के बाद मिठाई बांटी गई और अमन-ओ-चैन की दुआ की गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close