काशीपुर-उत्तराखण्ड़

होलिका दहन पर खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल, अब हुआ मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,, मोहल्ला कवि नगर निवासी एक महिला ने कुछ युवकों पर पिस्टल की नोंक पर उनके व उनके पुत्र व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कवि नगर, काशीपुर निवासी मन्जू वर्मा पत्नी नरेश कुमार वर्मा ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03.03.2026 की रात्रि लगभग 2 बजे उनका पुत्र राहुल वर्मा अपने दोस्त के साथ विगल चौहान पुत्र विनय चौहान के साथ होलिका दहन के पास डांस कर रहा था तथा उपेन्द्र चौहान, दीपक चौहान पुत्र करन सिंह चौहान, अभिषेक चौहान, अंकित शर्मा व अन्य लोग भी डांस कर रहे थे।
मन्जू वर्मा ने बताया कि होलिका दहन के पास ही सचिन की किराने की दुकान है। सचिन की दुकान पर भी कुछ लड़के खड़े हुए थे। जब उनका पुत्र राहुल वर्मा व उसका दोस्त विमल चौहान डांस कर रहे थे तो अभिषेक चौहान पिस्टल लेकर आया व उपेन्द्र चौहान, दीपक चौहान व अंकित शर्मा अपने-अपने हाथों में सरिये व डण्डे लेकर आये और उनके पुत्र राहुल वर्मा व उसके दोस्त विमल चौहान के साथ बिना वजह मारपीट करने लगे।
मन्ूज वर्मा ने बताया कि विमल चौहान के सिर में सरिये से कई बार वार किये जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आयी जिस वजह से उसे हल्द्वानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, क्योंकि उसके दिमाग में गहरी चोटें आयी हैं तथा उक्त लोगों ने राहुल वर्मा के भी कई जगह सरियों व डण्डों से कई बार प्रहार किये हैं जिस कारण राहुल वर्मा बुरी तरह से जख्मी हुआ व कई जगह गुम चोटें आयी हैं ।

मन्जू वर्मा ने बताया कि जब वह अपनी पुत्री अलका वर्मा के साथ शोर सुनकर वहां पहुँची तो बीच बचाव में उक्त लोगों ने उनके व उनकी पुत्री अलका वर्मा के भी डण्डों से कई जगह वार किये, जिससे उन्हें व अलका के कई जगह गुम जगहों पर चोटें आयी हैं। उक्त झगड़े मे उनके गले में से किसी लड़के ने 5 ग्राम की सोने की चेन भी तोड़ ली। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक चौहान, उपेन्द्र चौहान, दीपक चौहान, अंकित शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र मेहता के हवाले की है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button