हज़रत भोलन शाह बाबा का 71वां सालाना उर्स का हुआ समापन

अकीदत मंदो ने चढ़ाई चादर मांगी अमन चैन की दुआ
इन्तिजार अहमद खान
इटावा। हर साल की तरह इस साल भी हज़रत भोलन शाह बाबा का 71वां सालाना उर्स बड़े ही अदवों अदाब एवं शानो शौकत के साथ उर्स सम्पन्न हुआ ,उर्स में आस पास जिलों से भी श्रद्धालुजन एकत्रित हुए।
हज़रत भौलन शाह बाबा का सुबह 11 बजे कुल शरीफ की महफिल हुई , जिसमें काफी तादाद में अकीदत मंदो ने शिरकत की। मौलाना कमालउद्दीन अशराफी इमाम ईदगाह , मौलाना जाहिद रजा, मौलाना सराफत अशरफी , मौलाना फुरकान रज़ा ,मौलाना इरफान चिश्ती , हाफ़िज़ कारी मौलाना फैजान अहमद चिश्ती,हाफिज सरफराज कादरी , हाफिज कारी उमर बरकाती , हाफिज मोहम्मद अहमद अकबरी, हाफिज आकिब चिश्ती ,हाफिज कारी मौलाना फरहान बरकाती , हाफिज शाहवाज अनबर ,नदीम अहमद एड कमाल चिश्ती , सामूहिक रूप से शामिल रहे उर्स में आए उलेमा लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की, हमारा देश भारत खूब तरक्की करें उर्स में आए सभी लोगों को लंगर (प्रसाद) तकसीम किया गया
उर्स मेंअब्दुल हन्नान मंसूरी, चांद मंसूरी, गुफरान मंसूरी, आदि परिजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उर्स मुबारक महफिल का संचालन मशहूर शायर इंतखाफ आलम रौनक इटावी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना कमालुद्दीन अशरफी इमाम ईदगाह ने की।
उर्स मुबारक मौके पर खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी, मोहम्मद आमीन , इन्तिजार अहमद खान खान, अजहरुद्दीन, आदि लोगों उपस्थित रहे
उर्स में आए हुए जायरीनों का चांद मंसूरी, कमाल चिश्ती, शाहरुख बकाई, गुफरान बकाई ने साफ़ा पहनाकर सभी का तहेदिल से इस्तकबाल किया।





