उत्तरप्रदेश

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ वेटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रर्दशनी के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में वेटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर राज कुमार ने किया।
वेटमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर बालक वर्ग में अंश पटेल, आर्यन सिंह, प्रांजल, राम आयुष यादव ने सिंगल मैच जीते। बालिका वर्ग में डिलिश, रिया वर्मा, सुनैना, दुर्गा, श्रष्टि ने अपने खिताब जीते। बालक और बालिका के आज 27 दिसम्बर को सेमीफाइनल मुकाबले प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होंगे। जज की भूमिका अनुराग वर्मा, अवधेश कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य एस डी इण्टर कॉलेज, सह संयोजक गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामियां इण्टर कॉलेज ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शाल उढ़ाकर सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कालेज उमेश यादव, चेयरमैन पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल कैलाश यादव, पवन यादव, उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, आलोक विधौलिया, अभिषेक दुबे, प्रियांक मिश्र, अखिलेश, दीपक, मनोज आदि की सराहनीय योगदान रहा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close