काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्ट्रीट फ़ूड के लिए 5 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मेयर बाली ने अधिकारीयों संग किया निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,काशीपुर में स्टीट फूड आदि के लिए 5 जगह वेंडिंग जोन बनाये जायेंगे। मेयर दीपक बाली ने आज अधिकारियों के साथ उक्त 5 जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि जेल रोड पर स्ट्रीट फूड आदि के स्टॉलों के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क पर अतिक्रमण भी रहता है। इसके लिए नगर निगम द्वारा 5 वेंडिंग जोन बनाये जा रहे हैं। उक्त क्रम में आज मेयर दीपक बाली ने अधिकारियों के साथ सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास, द्रोणासागर के पीछे डोले वाली सड़क पर, गिरीताल पर, रामनगर रोड पर और लक्ष्मीपुर माइनर में प्रस्तावित वेंडिंग जोन की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमएनए रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, पटवारी दिलशाद हुसैन, जेई सलमान, जेई अभिषेक, आर्किटेक्ट संस्कृति तथा सारांश मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button