उत्तरप्रदेश

सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर जनपद के विभिन्न अस्पतालों में कांग्रेसियों ने किये फल वितरित

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।यू०पी०ए० चेयरपर्सन, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा और दशा प्रदान करने वाली, कांग्रेस जनों की प्रेरणा स्रोत सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर समस्त कांग्रेस जनों ने जनपद के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
इस क्रम में विकासखंड भरथना के सरकारी अस्पताल में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मरीजों को फल वितरण कर सोनिया गांधी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी के अंतर्गत नगर के भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए। इसी तरह पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी की अगुवाई में सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर सरोज वृद्धा आश्रम में फल एवं मिष्ठान वितरण कर जन्म दिन मनाया गया।
फल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,कोमल सिंह कुशवाहा, संजय दोहरे, प्रेरणा ज़ुबैरी, सचिन शंखवार,शौज़ेव रिज़वी, आसिफ जादरान, डॉ. झब़्बू लाल कुशवाहा, एवं मोहसिन अली सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close