सिपाही से सीधे डिप्टी जेलर बनी आरती: पहली ही कोशिश में UPPSC में 39वीं रैंक, परिवार का बढ़ाया मान”….

ट्रेनी सिपाही के रूप में काम कर रही आरती ने UPPSC 2024 परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर डिप्टी जेलर का पद प्राप्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।
सीमित संसाधनों में की गई तैयारी उनकी सफलता की खास वजह रही।
जिले के रुपईडीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत पठाना जोत की रहने वाली 26 वर्षीय आरती मिश्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
वर्तमान में आरती मिश्रा आजमगढ़ जिले के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में सिपाही के पद पर प्रशिक्षण ले रही हैं।
इससे पहले भी वह उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हो चुकी थीं।
अब सिपाही से सीधे डिप्टी जेलर बनने की उनकी यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
आरती एक साधारण किसान परिवार से आती हैं।
उनके पिता राम आशीष मिश्रा खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।


















