काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सिटी कमिश्नर और सीएमएस ने नगर स्वाथ्य अधिकारी अमरजीत साहनी को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-02-25 at 12.11.09
IMG-20250127-WA0014
IMG-20250127-WA0013
IMG-20250127-WA0012
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ,,,, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को रोगियों के उपचार में उनके समर्पण एवं सेवा हेतु नगर निगम आयुक्त एवं एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस ने सम्मानित किया। राजकीय चिकित्सालय एवं नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक डॉक्टर होने के नाते डॉ. अमरजीत सिंह साहनी हॉस्पिटल में आये रोगी को स्वस्थ करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। इसके अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी होने के नाते उन्होंने अपने कार्य का निर्वहन हमेशा ईमानदारी एवं कुशलता के साथ किया। उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए नगर निगम आयुक्त विवेक राय एवं राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. खेमपाल ने डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने कहा कि सम्मानित होना गौरव की बात है। लेकिन लक्ष्य यहीं तक सीमित नहीं रहता हैं। आज जो सम्मान प्राप्त किया है इस सम्मान को बनाए रखना सबसे बड़ा लक्ष्य है। यह एक यादगार क्षण है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close